भारत के लिए वनडे में चौथे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने रोहित शर्मा

भारत के कप्तान रोहित शर्मा वनडे में चौथे सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। रोहित ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ अपनी 64 रनों की पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। रोहित ने अब तक 264 वनडे मैचों में 10,831 रन बनाए हैं। सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए वनडे में सर्वाधिक 18,426 रन बनाए हैं।

Load More