भारत को लेकर अमेरिका का 'असली डर' आया सामने; रूसी राजदूत ने बताया 'फ्रोयडियन स्लिप' का राज
भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा कि अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था कि अमेरिका, भारत को अगला चीन (एक प्रतिस्पर्धी शक्ति) नहीं बनने देगा। उन्होंने इसे 'फ्रोयडियन स्लिप' बताया। अलीपोव ने कहा, "जैसे-जैसे भारत मज़बूत होता जाएगा और महाशक्ति बनेगा...अमेरिका भारत को नियंत्रित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।"