भारत का विदेशी ऋण 2023 में बढ़कर हुआ $647 बिलियन: विश्व बैंक रिपोर्ट
विश्व बैंक की अंतरराष्ट्रीय ऋण रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का कुल विदेशी ऋण वर्ष 2023 में $31 बिलियन बढ़कर $646.79 बिलियन हो गया। बकौल रिपोर्ट, वर्ष 2023 में भारत का ब्याज भुगतान बढ़कर $22.54 बिलियन हो गया जो वर्ष 2022 में $15.08 बिलियन था। वहीं, वर्ष 2023 के दौरान शुद्ध ऋण प्रवाह $33.42 बिलियन रहा।