लगातार चौथे सप्ताह धड़ाम हुआ फोरेक्स रिज़र्व, $12.95 बिलियन घटकर $734.61 बिलियन पर आया
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में $12.95 बिलियन घटकर $734.61 बिलियन रह गया। इस दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां $10.66 बिलियन घटकर $604.75 बिलियन हो गई जबकि स्वर्ण भंडार का मूल्य $2.29 बिलियन घटकर $106.41 बिलियन पर आ गया है। यह लगातार चौथा सप्ताह है जब देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट दर्ज की गई।