भारत के साथ टैरिफ मुद्दा सुलझने तक कोई व्यापार वार्ता नहीं होगी: ट्रंप
भारत पर 50% टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत के साथ पहले से जारी व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने की संभावना से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा, "जब तक हम इस मुद्दे को सुलझा नहीं लेते, तब तक भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता आगे नहीं बढ़ेगी।"