भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता करने के लिए बहुत उत्सुक है ब्रिटेन: ब्रिटिश मंत्री
ब्रिटेन के हिंद-प्रशांत मामलों की प्रभारी मंत्री कैथरीन वेस्ट ने दिवाली पर आयोजित समारोह में कहा है कि भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) करने के लिए ब्रिटेन बहुत उत्सुक है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के आवास पर दिवाली पर फूलों की सजावट की गई है और इस मौके पर डांस और संगीत का भी आयोजन किया गया।