भारत के साथ व्यापार एकतरफा डिज़ास्टर रहा है: PM मोदी की जिनपिंग व पुतिन से मुलाकात के बाद ट्रंप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग व रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है, "हम… भारत के साथ काफी कम जबकि वो हमारे साथ काफी ज़्यादा व्यापार करते हैं...यह पूरी तरह से एकतरफा डिज़ास्टर रहा है!" उन्होंने कहा, "भारत...अमेरिका से कम जबकि...रूस से अधिकांश तेल व सैन्य उत्पाद खरीदता है।"