भारत के साथ व्यापार समझौते में क्यों दिलचस्पी रखता है अमेरिका?
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अमेरिका के भारत संग व्यापार समझौते में दिलचस्पी का कारण बताया है। उन्होंने कहा, "इन व्यापार वार्ताओं में हमारा इरादा कच्चे तेल, पेट्रोलियम उत्पादों और एलएनजी के लिए बाज़ार खोलने का है।" उन्होंने आगे कहा, "(भारत का) मध्यम वर्ग पूरे अमेरिका से बड़ा है...इसलिए हमारे पास इन बाज़ारों में विस्तार की...अनगिनत संभावनाएं हैं।"