भारत को सुपरस्टार वाले एटीट्यूड को पीछे छोड़ने की ज़रूरत है: हरभजन सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया से भारत को मिली 3-1 से हार पर कहा है, "भारत को सुपरस्टार वाले एटीट्यूड को पीछे छोड़ने की ज़रूरत है।" हरभजन ने कहा, "जो खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेगा वही इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज़ के लिए चुना जाएगा। सीनियर खिलाड़ियों को खुद को साबित करना पड़ेगा।"