भारत की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का नेपाल के होटल में 6 लोगों ने किया रेप, सभी हुए गिरफ्तार
महराजगंज (यूपी) की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का नेपाल के भैरहवा में एक होटल में 6 लोगों द्वारा रेप किए जाने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, वह घूमने के लिए नेपाल गई थी। भैरहवा के डीएसपी मनोहर श्रेष्ठ ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और इनमें से 4 भारतीय व 2 नेपाली नागरिक हैं।