बार्कलेज़ प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया लिस्ट-2024 के मुताबिक, ₹25,75,100 करोड़ की संपत्ति के साथ अंबानी परिवार सबसे मूल्यवान भारतीय कारोबारी परिवार है। इसके बाद बजाज परिवार (₹7,12,700 करोड़), कुमार मंगलम बिड़ला परिवार (₹5,38,500 करोड़), जिंदल परिवार (₹4,71,200 करोड़) और नादर परिवार (₹4,30,600 करोड़) का स्थान है। महिंद्रा परिवार (₹3,45,200 करोड़) और प्रेमजी परिवार (₹2,57,900 करोड़) भी सूची में हैं।