भारत के सबसे अमीर राज्य/केंद्रशासित प्रदेश कौनसे हैं?
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की रिपोर्ट के अनुसार, 2023-24 में रिलेटिव पर कैपिटा इनकम 250.8% होने के साथ भारत के बड़े राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में दिल्ली सबसे अमीर है। इसके बाद तेलंगाना (193.6%), कर्नाटक (180.7%), हरियाणा (176.8%) और तमिलनाडु (171.1%) का स्थान है। छोटे राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में सिक्किम 319.1% के साथ सबसे अमीर है जिसके बाद गोवा (290.7%) है।