वर्ल्ड एयर क्वॉलिटी 2025 के मुताबिक, यूपी का लोनी शहर (जहां वार्षिक औसत पीएम2.5 लेवल 112.5 µg/m³ है) भारत का सबसे प्रदूषित शहर है। इसके बाद बर्नीहाट, दिल्ली, गाज़ियाबाद, मुल्लनपुर ढाका, नोएडा और ग्रेटर नोएडा का स्थान आता है। बकौल रिपोर्ट, भारत दुनिया का छठा सबसे प्रदूषित देश है जबकि पाकिस्तान और बांग्लादेश पहले व दूसरे स्थान पर हैं।