भारत का सबसे मूल्यवान शेयर 3 दिन में 21% चढ़कर ₹2.7 लाख का हुआ
भारत के सबसे मूल्यवान एलसिड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शेयर का भाव केवल 3 सत्रों में 21% चढ़कर ₹2.7 लाख का हो गया है। सोमवार को भी इसमें 5% का अपर सर्किट लगा। इससे पहले बुधवार को एल्सिड इन्वेस्टमेंट के शेयरों में 66,92,535% की अभूतपूर्व उछाल हुई थी और शेयर की कीमत एक दिन में ₹3.53 से ₹2,36,250 हो गई थी।