भारत का सबसे लंबा ग्लास ब्रिज है वागामोन का लोकप्रिय ग्लास ब्रिज
केरल के कोलाहालामेडु में स्थित वागामोन का लोकप्रिय ग्लास ब्रिज भारत का सबसे लंबा कैंटिलीवर ग्लास ब्रिज है। 3,600 फीट ऊंचे इस पुल से कुट्टीक्कल, कोक्कयार और मुंडाकायम जैसे दूर के इलाके साफ दिखाई देते हैं। यह पुल 40 मीटर लंबा है और एक समय में इस पर अधिकतम 15 लोग ही जा सकते हैं।