भारत की समुद्री छलांग, श्रीलंका के साथ कर ली डॉकयार्ड डील
सबमरीन बनाने वाली सरकारी कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने श्रीलंका की सबसे बड़ी और नामी शिपयार्ड कोलंबो डॉकयार्ड में कंट्रोलिंग स्टेक खरीदने का एलान किया है। यह सौदा लगभग ₹452 करोड़ का है। यह भारत की किसी सरकारी रक्षा शिपयार्ड कंपनी द्वारा किया गया पहला अंतरराष्ट्रीय अधिग्रहण होगा जिससे भारत को हिंद महासागर क्षेत्र में एक रणनीतिक उपस्थिति मिलेगी।