भारत को होर्मुज़ स्ट्रेट से ऊर्जा की बड़ी आपूर्ति होती है; रास्ता फिर खोलने में मदद करेंगे देश: अमेरिका
अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर मदद लेने के लिए दूसरे देशों से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, "जापान, कोरिया, चीन, थाईलैंड, भारत की कुल ऊर्जा आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा होर्मुज़ स्ट्रेट से आता है...हमें दूसरे देशों का समर्थन मिलेगा।"