भारत के हमले के डर के बीच पाक ने खैबर पख्तूनख्वा में लगाए आधुनिक इलेक्ट्रिक सायरन
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत के हमले के डर के बीच पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 29 ज़िलों में आधुनिक इमरजेंसी सायरन सिस्टम लगाया जा रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर में 1,122 बिल्डिंग में सायरन सिस्टम लगाया जा चुका है। इन सायरनों के ज़रिए हवाई हमलों/मिसाइल हमले की आशंका पर लोगों को सतर्क किया जाएगा।