भारत किसी को घुसने नहीं देता, हम काफी कम टैरिफ पर ट्रेड डील करने जा रहे हैं: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत-अमेरिका के बीच एक अलग तरह की ट्रेड डील होने वाली है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों में जल्द एक व्यापार समझौता होने जा रहा है जिसमें काफी कम टैरिफ (शुल्क) होंगे जिससे दोनों देशों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा, "भारत किसी को...अंदर नहीं घुसने देता।"