भारत खरीदने वाला है अमेरिका का जेवलिन एंटी-टैंक मिसाइल सिस्टम
भारत में अमेरिकी दूतावास ने एक पोस्ट में कहा, "भारत दुनिया के प्रमुख एंटी-टैंक सिस्टम जेवलिन को हासिल करने की योजना बना रहा है जिससे अमेरिका-भारत रक्षा सहयोग मज़बूत होगा।" भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इसे बड़ी खबर बताते हुए कहा, "इससे सह-उत्पादन की संभावनाओं का रास्ता खुलता है। दोनों देशों के बीच संबंध रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं।"