भारत-चीन ने पूरी की सैनिकों को पीछे हटाने की कवायद, दिवाली पर एक-दूसरे को देंगे मिठाई: रिपोर्ट
एएनआई ने भारतीय सेना के सूत्रों के हवाले से बताया है कि भारत और चीन के बीच एलएसी पर डेपसांग और डेमचोक में सैनिकों को पीछे हटाने की कवायद पूरी हो गई है। एएनआई ने बताया, "दोनों पक्षों द्वारा जल्द ही समन्वित गश्त शुरू की जाएगी। ग्राउंड कमांडर्स बातचीत जारी रखेंगे। कल दिवाली पर दोनों देश एक-दूसरे को मिठाइयां देंगे।"