भारत-चीन संबंध वैश्विक शांति के लिए महत्वपूर्ण हैं: चीनी राष्ट्रपति से मुलाकात कर पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रूस में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ हुई द्विपक्षीय बैठक को लेकर 'X' पर लिखा, "भारत-चीन संबंध दोनों देशों के लोगों और क्षेत्रीय व वैश्विक शांति व स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण हैं।" प्रधानमंत्री ने लिखा, "आपसी विश्वास, आपसी सम्मान और आपसी संवेदनशीलता द्विपक्षीय संबंधों का मार्गदर्शन करेगी।"