भारत चमचमाती मर्सिडीज़, पाकिस्तान कबाड़ से भरा ट्रक: पाकिस्तानी आर्मी चीफ
पाकिस्तान के फील्ड मार्शल व आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर ने अमेरिका में एक कार्यक्रम में कहा, "भारत एक चमचमाती मर्सिडीज़ है जबकि पाकिस्तान कबाड़-बजरी से लदा हुआ ट्रक है...अगर ट्रक ने कार को टक्कर मार दी तो कौन हारेगा।" अपने इस बयान के बाद मुनीर ऑनलाइन ट्रोल हो गए। एक यूज़र ने कहा, "पाकिस्तान का तिरस्कार करा रहा है।"