भारत छोड़ने के लिए दो दिन की बची है मोहलत, हाई कोर्ट ने टाली इमरान खान की सुनवाई
ऐक्टर इमरान खान की 'भारत छोड़ने' के नोटिस को चुनौती देने वाली याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को सुनवाई टाल दी। अदालत अब 27-अक्टूबर को मामले की सुनवाई करेगी। अमेरिकी नागरिक और OCI कार्डधारक इमरान को CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के चलते 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है।