भारत जा रहे जहाज़ पर ईरान की नेवी ने लिया फुल कंट्रोल: ईरान
ईरानी नौसेना ने भारत आ रहे इज़रायल से जुड़े 2 जहाज़ों- EPAMINODES और MSC-FRANCESCA पर पूर्ण नियंत्रण ले लिया है। ईरानी सेना से जुड़ी तस्नीम न्यूज़ एजेंसी ने यह जानकारी दी है। एजेंसी ने जहाज़ों की तस्वीरें शेयर कर बताया कि यह कदम 'अमेरिकी आतंकी सेना द्वारा की गई समुद्री डकैती' के जवाब में उठाया गया है।