भारत दौरे के बाद चीनी विदेश मंत्री जाएंगे पाकिस्तान: रिपोर्ट्स
चीन के विदेश मंत्री वांग यी इन दिनों भारत दौरे पर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वांग इस सप्ताह पाकिस्तान जाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, वांग यी पाकिस्तान-चीन रणनीतिक संवाद में हिस्सा लेंगे और वहां की सिविल व सैन्य नेतृत्व से मुलाकात भी करेंगे। बकौल रिपोर्ट्स, इस दौरान द्विपक्षीय रिश्तों के साथ क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा होगी।