भारत दौरे के बाद ट्रंप की भारत-विरोधी सहयोगी लॉरा के बदले सुर, भारत को बताया सबसे बेहतरीन देश
भारत-विरोधी टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहने वालीं अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की सहयोगी लॉरा लूमर ने अपने भारत दौरे के बाद देश की तारीफ की है। उन्होंने कहा, "मैंने अबतक जितनी यात्राएं की हैं...उसमें भारत सबसे बेहतरीन देश है।" लॉरा ने कहा, "मीडिया में भारत को नकारात्मक रूप से दिखाया जाता है...लेकिन यहां आकर मेरी गलतफहमियां दूर हो गईं।"