भारत ने 1 दिन में जीते 16 पदक, अब कैसी दिखती है CWG 2026 की पदक तालिका?
ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 पदक जीते, जिनमें 7 स्वर्ण शामिल हैं। इस दमदार प्रदर्शन के साथ पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर पहुंच गया है। भारत के खाते में अब कुल 39 पदक हैं जिनमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य शामिल हैं।