भारत ने 2 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मारने के बाद पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग के चार्ज डी'अफेयर्स को तलब कर अवैध सीमापार घुसपैठ पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। इससे पहले BSF ने पंजाब में दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को ढेर किया था। भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या के दावों को बेबुनियाद बताया। MEA ने कहा कि घटना पाकिस्तान के सशस्त्र नार्कोटिक्स सिंडिकेट की सीमापार गतिविधियों का पैटर्न दिखाती है।