भारत ने 2023-24 में कुल 70.42 लाख टन यूरिया का किया आयात: केंद्र सरकार
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया है कि भारत ने 2023-24 में $2.6 अरब का 70.42 लाख टन यूरिया का आयात किया। पटेल के मुताबिक, इसमें से 18.65 लाख टन यूरिया का आयात चीन से किया गया है जिसका मूल्य $73 करोड़ है। बकौल पटेल, 2023-24 में 106.53 लाख टन फॉस्फेटिक और पोटासिक (पीऐंडके) उर्वरकों का आयात किया गया।