भारत ने 5 नवंबर 2013 को अंतरिक्ष में भेजा था अपना पहला मंगलयान

भारत ने 5 नवंबर 2013 को अपना पहला मंगलयान अंतरिक्ष में भेजा था। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अपने पीएसएलवी के ज़रिए इसे प्रक्षेपित किया और अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक नया अध्याय लिखा। इसके साथ ही भारत मंगल की कक्षा में पहुंचने वाला पहला एशियाई देश बना।

Load More