भारत ने 6 रन के अंतराल पर गंवाए 3 विकेट, दूसरे दिन के बाद ऑस्ट्रेलिया से 310 रन पीछे
मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर पहली पारी में भारत का स्कोर 164/5 है और ऑस्ट्रेलिया से भारत 310 रन पीछे है। 40.5 ओवर में भारत का स्कोर 153/2 था और इसके बाद 6 रन के अंतराल पर 3-विकेट गिर गए। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 474 रन बनाए हैं।