भारत ने FIDE चेस ओलंपियाड 2026 के लिए की टीमों की घोषणा
FIDE चेस ओलंपियाड 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा की गई है। ओपन टीम में गुकेश डी, अर्जुन एरिगैसी, आर प्रग्नानंदा, निहाल सरीन और विदित गुजराती शामिल हैं। वहीं, इसकी कप्तानी श्रीनाथ नारायणन करेंगे। भारतीय महिला टीम की अगुवाई स्वायम्स मिश्रा करेंगे और इसमें हम्पी कोनेरू, वैशाली रमेशबाबू, दिव्या देशमुख, वंतिका अग्रवाल और सविता श्री बी शामिल हैं।