भारत ने ICJ में जलवायु संकट के लिए की विकसित देशों की आलोचना
अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में एक सुनवाई के दौरान भारत ने जलवायु संकट के लिए विकसित देशों की आलोचना की है। भारत ने कहा कि विकसित देशों ने वैश्विक कार्बन बजट का सही इस्तेमाल और जलवायु वित्त से जुड़े वादे पूरे नहीं किए। भारत ने कहा, "जलवायु को होने वाले नुकसान में योगदान असमान है तो ज़िम्मेदारी भी असमान होनी चाहिए।"