भारत ने J&K में चिनाब नदी पर बने बगलिहार बांध के बाद अब सलाल बांध के खोले 3 गेट
भारत ने रामबन (जम्मू-कश्मीर) में भारी बारिश के बाद रियासी में चिनाब नदी पर बने सलाल बांध के 3 गेट खोल दिए हैं जिसका वीडियो सामने आया है। इसके पहले बगलिहार बांध के कई गेट खोले गए थे। गौरतलब है, पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत ने दोनों बांध के गेट बंद कर दिए थे।