भारत ने UAE के फुजैराह ऑयल हब पर हमले में 3 भारतीयों के घायल होने के बाद जारी किया बयान
भारत ने UAE के फुजैराह ऑयल हब पर हमले में 3 भारतीय नागरिकों के घायल होने पर प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा, "हम इन हिंसक गतिविधियों को तुरंत रोकने और सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर व बेकसूर नागरिकों को निशाना न बनाने की अपील करते हैं...हम होर्मुज़ स्ट्रेट में बिना किसी रुकावट के आवागमन और व्यापार के पक्ष में हैं।"