भारत ने UN में पाक को लताड़ा, कहा- तुमने करगिल में अपने ही सैनिकों के शव लेने से किया था इनकार
भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ लगाते हुए कहा है कि 1999 के करगिल युद्ध में मारे गए अपने सैनिकों के शव स्वीकार नहीं करने वाला देश आज धार्मिक स्वतंत्रता और अंतिम संस्कार की बात कर रहा है। भारतीय राजनयिक भाविका मंगलानंदन ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों को इस्लामी रीति-रिवाजों के अनुसार भारतीय सेना ने दफनाया था।