भारत ने अगर रूस से तेल खरीदना बंद किया तो क्या होगा?
एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और यूरोपीय संघ के दबाव में रूसी तेल खरीदना बंद किया तो इसका असर दुनियाभर में महसूस होगा। भारत प्रोसेस्ड रूसी क्रूड ऑयल का प्रमुख रिफाइनर व सप्लायर है। वहीं, खरीदारी बंद करने से वैश्विक बाज़ार में तेल की कीमतों व व्यापार में 2022 जैसी उथल-पुथल मच सकती है।