भारत ने इटली को हराकर FIH महिला विश्व कप क्वॉलीफायर के फाइनल में बनाई जगह
भारतीय महिला हॉकी टीम ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में इटली को 1-0 से हराकर 2026 एफआईएच हॉकी विश्व कप क्वॉलीफायर के फाइनल में जगह बना ली। मिडफील्डर मनीषा चौहान के 40वें मिनट में किए गए गोल की मदद से भारत अब फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा। 14 मार्च को भारत का सामना इंग्लैंड से होगा।