भारत ने इस्लामोफोबिया की कहानियों को लेकर पाक को लताड़ा, UN में पूछा- अफगानों पर बमबारी क्या है
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि पी हरीश ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस्लामोफोबिया की मनगढ़ंत कहानियां गढ़ता है। उन्होंने पूछा, "इस देश में अहमदियों पर हो रहे क्रूर दमन...या बेबस अफगानों की बड़े पैमाने पर जबरन वापसी और रमज़ान के पवित्र महीने में हवाई बमबारी को क्या कहा जाएगा।"