भारत ने ईंधन जहाज़ों की सुरक्षा के लिए ओमान की खाड़ी में नौसैनिक तैनाती बढ़ाई: रिपोर्ट्स
मिडल ईस्ट में तनाव के बीच दुनिया का सबसे अहम तेल मार्ग, होर्मुज़ जलडमरूमध्य लगभग बंद है। इस बीच भारत ने अपने ईंधन जहाज़ों की सुरक्षा के लिए ओमान की खाड़ी के पास भारतीय नौसेना के 6-7 युद्धपोत तैनात कर दिए हैं। भारत होर्मुज़ जलडमरूमध्य से अपने जहाज़ों को सुरक्षित निकालने के लिए ईरान से बातचीत कर रहा है।