भारत ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर इज़रायल के हमले के बाद जारी की एडवाइज़री
इज़रायल द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किए जाने के बीच भारत ने दोनों देशों में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइज़री जारी की है। भारतीय दूतावास ने कहा है कि वर्तमान क्षेत्रीय परिस्थितियों को देखते हुए सभी भारतीय नागरिक सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और नज़दीकी सुरक्षा शेल्टरों के पास रहने की कोशिश करें।