भारत ने उस पर 100% टैरिफ लगाने वाले अमेरिकी बिल के पास होने पर दी प्रतिक्रिया
अमेरिकी संसद में रूस-ईरान पर प्रतिबंध संबंधी बिल पास होने पर भारत ने प्रतिक्रिया दी है। भारत ने कहा, "हम अपने लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं...और विविध स्रोतों से ऊर्जा खरीद जारी रखेंगे।" यह बिल अमेरिकी राष्ट्रपति को भारत समेत उन देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार देता है जो रूस-ईरान से तेल-गैस खरीदते हैं।