भारत ने एक महान बेटा खो दिया: मनमोहन सिंह के निधन पर जम्मू-कश्मीर के सीएम
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दुख जताते हुए 'X' पर लिखा है, "पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एक सज्जन व्यक्ति थे, उनके निधन से भारत ने एक महान बेटा खो दिया है।" वहीं, 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लिखा, "उनकी विद्वता और सादगी के गुणों को शब्दों में पिरोना असंभव है।"