भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में पाक को 2-1 से हराया, पाक के खिलाफ 17 मैचों से है अजेय

भारतीय हॉकी टीम ने चीन में आयोजित मेन्स एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में अपने आखिरी ग्रुप मैच में पाकिस्तान को 2-1 से हरा दिया। इसके साथ ही भारत हॉकी में पाकिस्तान के खिलाफ 17 मैचों से अजेय है। गौरतलब है, मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पांचों ग्रुप मैच जीते हैं और वह 16 सितंबर (सोमवार) को सेमीफाइनल खेलेगा।

Load More