भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान किन्हें बनाया निशाना?
सरकार ने बताया है कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया। इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस पर भी हमला किया। बकौल सरकार, एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सटीक हमले किए गए और यूसुफ अज़हर, अब्दुल मलिक रउफ, मुदस्सिर अहमद समेत कई हाई प्रोफाइल आतंकवादियों का सफाया किया गया।