भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए 100 से अधिक आतंकियों में 3 प्रमुख आतंकवादियों के नाम का किया खुलासा
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सेना ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान और पीओके में 100 से अधिक आतंकी मारे गए। सेना ने बताया कि मारे गए आतंकियों में कुछ हाई वैल्यू टारगेट यूसुफ अज़हर, अब्दुल मलिक रऊफ और मुदसिर अहमद भी शामिल हैं जो पुलवामा आतंकी हमले और IC-814 विमान हाईजैक में शामिल थे।