भारत ने की स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास परिसर में की गई तोड़फोड़ की निंदा
भारत ने स्लोवेनिया की राजधानी ल्युब्ल्याना में भारतीय दूतावास परिसर में भारत विरोधी तत्वों द्वारा कथित रूप से तोड़-फोड़ किए जाने की निंदा करते हुए ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, स्लोवेनियाई अधिकारियों के सामने मामला कड़ाई से उठाया गया। मंत्रालय ने कहा, "वियना-कन्वेंशन के तहत राजनयिक परिसरों का सम्मान किया जाना चाहिए।"