भारत ने किया INS कवरत्ती से स्वदेशी ऐंटी-सबमरीन रॉकेट का सफलतापूर्वक परीक्षण
पीआईबी के अनुसार, देश में विकसित एक्सटेंडेड रेंज के ऐंटी-सबमरीन रॉकेट का आईएनएस कवरत्ती से 23 जून से 7 जुलाई के बीच सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। ट्रायल के दौरान अलग-अलग रेंज पर कुल 17 ईआरएएसआर का परीक्षण किया गया। रॉकेट में भारत में विकसित इलेक्ट्रॉनिक टाइम फ्यूज़ का इस्तेमाल किया गया है व इसमें ट्विन-रॉकेट मोटर कॉन्फिगरेशन भी है।