भारत ने कश्मीर को लेकर बर्मिंघम के PoK मूल के मेयर के बयान पर दिया करारा जवाब
भारत ने यूके के बर्मिंघम के पीओके मूल के मेयर ज़ाकिर चौधरी द्वारा कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, "कश्मीर पर हम सब जानते हैं कि पूरा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है जिन्हें भारत से अलग नहीं किया जा सकता।"